Saturday, September 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

फिरोजाबाद। कोतवाली रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत गांव नैपई के पंचायत घर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी रामगढ़ प्रदीप कुमार ने बालिकाओं को साइबर क्राइम रोकने सम्बन्धित जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को फर्जी केस रोकने व महिला हिंसा रोकने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि महिला हिंसा और फर्जी केस की रोकथाम के लिए आप्रेशन जागृति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। अपनी निजी लड़ाई में महिलाओं को आगे कर फर्जी केस दर्ज कराने की पध्दति पर रोक लगाने की जिम्मेदारी महिलाओं पर है। ऑपरेशन जागृति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली स्तरीय गोष्ठी का संयोजन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के द्वारा किया गया। गोष्ठी में महिलाओं एवं विद्यालयों के टीचर्स, बीट कांस्टेबल के व्दारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में प्रतिभागियों को महिलाओं पर हो रहे शोषण के बारे में बताया कि अक्सर महिलाएं, बालिकाएं छोटे विवादो में पुरुषों का हथियार बन जाती है। घरेलू और सामाजिक सामान्य अपराधों में बालिकाओं और महिलाओं का प्रयोग कर बड़े अपराध दर्ज कराए जाते हैं। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए एडीजी आगरा जोन की देखरेख में ऑपरेशन जागृति अभियान शुरू किया गया है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को हिंसा,हिंसा के प्रकार, हिंसा के दुष्परिणाम कौन सी महिलाएं हिंसा का आसानी से शिकार होती है। अंत में बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। उनके लिए बनाए गए प्रमुख कानून व प्राविधान महिलाओं के प्रति हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न फोरम एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत चुने गये विषयों के मामलों में रोकथाम तथा निवारण हेतु प्रतिभागी समूहों, महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग के प्रति महिलाओं को सचेत करना, कम उम्र में किशोरियों को स्वस्थ रिलेशनशिप व जीवनशैली पर जागरूकता लाना आदि विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर रामप्रवेश, महिला एसआई रजनी वर्मा चौकी प्रभारी भू प्रकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल शिवचरण कांस्टेबल खजान सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष छात्राएं मौजूद रहीं।