Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

धूमधाम से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुहागनगरी के लोग उत्साहित हैं। रविवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान सुहागनगरी की राहें जयश्रीराम के जयकारों से गुंजायमान होने लगी।
शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से भ्रमण करते हुए रामलीला प्रांगण स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। वहीं सभी रामभक्त पीले वस्त्र पहनकर यात्रा में नजर आए। शहर की राहे जयश्रीराम के नारे से गुजायमान हो रही थी। भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समिति चंद्रनगर महानगर के संयोजक रामकुमार गुप्ता ने कहा कि भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर चंद्र नगर महानगर में एक समिति का गठन किया गया था। जिसके अंतर्गत आज भव्य शोभा निकाली गई है। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रातः 11 से 1 बजे तक मोहल्ला अथवा गांव में स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन व श्रीराम जय राम जय जय राम का सामूहिक 108 बार जाप, शंखनाद की ध्वनि व भक्ति भाव की धारा बहेगी। इस अवसर पर राम भक्त स्क्रीन पर अयोध्या में चल रहे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। 22 जनवरी को राम भक्त अपने-अपने घरों में दीपमालिका सजाएंगे, ताकि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव का माहौल पूरे भारतवर्ष में एक अनूठी पहचान के रूप में दिखे। वहीं निमित्त एक से 15 जनवरी तक घर-घर संपर्क अभियान का आयोजन चलाया जायेगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता अयोध्या से आए पूजित अक्षत को चंद्रनगर महानगर के प्रत्येक परिवारों में पहुंचाने का कार्य करेंगे।
अक्षत कलश यात्रा में विभाग प्रचारक प्रमोद जी, महानगर प्रचारक धर्मेन्द्र जी, कार्यक्रम संयोजक रामकुमार गुप्ता, सह संयोजक राजीव शर्मा, महानगर संघचालक डॉ रमाशंकर सिंह, सहसंघचालक प्रदीप गुप्ता, ब्रजेश यादव, महानगर कार्यवाह गौरव, सह कार्यवाह अभिषेक, अमित गुप्ता रक्तवीर, महानगर प्रचार प्रमुख ललित मोहन सक्सेना, रमाकांत उपाध्याय, पूनम सिंह चौहान, रूमा चित्तौड़ी, राधा राजपूत, सीमा गुप्ता, अम्बेश शर्मा, उर्वशी वर्मा, विभूति वर्मा, भारत सिंह यादव, रविन्द्र शर्मा, रंजीत सिंह, महेन्द्र द्विवेदी के अलावा हजारों की संख्या में रामभक्त, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।