Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकारी नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता तलाश रही भाजपा का विकल्प: भगवान सिंह वर्मा

सरकारी नीतियों से परेशान प्रदेश की जनता तलाश रही भाजपा का विकल्प: भगवान सिंह वर्मा

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मथुरा के कांग्रेसी बडी संख्या में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी बरेली पहुंचे। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव जनाब तौकीर आलम कर रहे हैं। मथुरा से पहुंचे कांग्रेसियों ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और मथुरा से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी। जिला अध्यक्ष भगवान सिं वर्मा ने कहाकि उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा को हजारों की संख्या में आम जन मानस सैलाब का सहयोग मिल रहा है। उससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मोदी योगी सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा है और लोग बेहतर विकल्प तलाश रहे थे और उत्तर प्रदेश जनता जनार्दन ने कांग्रेस व राहुल गांधी के रूप में अपना विकल्प तलाश लिया है। जिस तरह से जनता जनार्दन का समर्थन मिल रहा है। उसे एक बात तो स्पष्ट है की 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। राहुल गांधी लगातार गरीब, दलितों, पिछड़े बेरोजगारों व किसानों के हक की व कर्मचारियों पेंशन की आवाज संसद के अंदर व सांसद के बाहर लगातार उठाते रहे हैं तथा वर्तमान सरकार उनकी आवाज को दबाने की लगातार कोशिश कर रही है। परंतु राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी गरीबों, दलितों पिछड़ों व किसानों के हक की आवाज लगातार उठाते रहेगे।
उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सिम्मी बेगम बेबी ठाकुर अखलाक चौधरी, बृजेश कुमार शर्मा एड., नरेश पाल सिंह जसावत, ठाकुर मुकेश सिसोदिया, संजय चतुर्वेदी, अयूब अली, सोनू सैनी, प्रमोद गोला, गोपाल, मोहम्मद यासीन, शमीम, शिवराज सिंह, रामदेव सोलंकी, धर्मवीर सिंह सोलंकी, दीपक सोलंकी, मोहम्मद यूसुफ, इमरान उममअली, गिरिराज सिंह छोकर, ठाकुर साहब सिंह, मीरा देवी, डॉ. विजेंद्र सिंह, चौधरी यदुवीर सिंह, राम भरोसी शामिल हुए।