Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवाहान पर प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल राठौर एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय दबरई पर राष्ट्रपति महोदय के नाम एक संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह को सौंपा गया है। जिसमें ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी केे प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल राठौर ने कहा कि हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित है। देश में ईवीएम से चुनाव कराएं जा रहे। लोगों का मानना है कि चुनाव में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की जा सकती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जायें। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक में भी एक मत होकर बैलेट पेपर से चुनाव करांए जाने की मांग की गई है। साथ ही कहा कि जब तक बैलेट पेपर से चुनाव नहीं कराएं जाएंगे, हमारी पार्टी चुनाव का बहिष्कार करेंगी।
ज्ञापन देने वालों में रविलाल राठौर, प्रमोद कुमार, बंटू यादव, महेंद्र पाल सिंह आदि रहे।