Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम-एसपी के साथ शोभा यात्रा व गंगा आरती में शामिल हुआ व्यापार मंडल

डीएम-एसपी के साथ शोभा यात्रा व गंगा आरती में शामिल हुआ व्यापार मंडल

रायबरेली: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अब इतिहास के पन्नों में यादगार बन गयी। जहां भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा था, वहीं उस पल को यादगार बनाते हुए पूरे देश में उत्साहित रामभक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया। जनपद रायबरेली जिले के आलाधिकारियों के साथ चौहान गुट की टीम प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान की देखरेख में राम भक्तों सहित विभिन्न संगठनों एवं व्यापार मंडलों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के जीआईसी द्वितीय मैदान से निकाली गई शोभायात्रा कैनाल रोड, डिग्री कॉलेज, हाथीपार्क होते हुए सुपर मार्केट चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा में बच्चों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि ने सभी का मन मोह लिया वही प्रशासनिक टीम के जीसी सिंह चौहान ने प्रभु स्वरुप झांकियों का पूजन अर्चन आरती किया। इस बीच पूरा शहर राममय बन गया। शोभा यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के आदेश से विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी व्यापार मंडल चौहान गुट टीम मुखिया को सौपी गयी थी।
कार्यक्रमों में समस्त पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद टीम जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में डीएम-एसपी के साथ शाम को डलमऊ घाट पहुंचे। जहां पर 21 हजार दीपों से पूरे घाट को रोशन किया गया। इस बीच गंगा आरती करते हुए ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के साथ शोभा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मो. उमर, वसीम खान मीडिया प्रभारी, आशीष वर्मा नगर अध्यक्ष, संदीप पाठक मौजूद रहे।