Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति और जेठ पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

पति और जेठ पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव सैंटई निवासी मिहला लक्ष्मी उर्फ बविता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात है उसके पास एक बेटी भी है। काफी समय से वह उसके पास नहीं रह रहे हैं। उसका आरोप है कि उसका पति दूसरी महिला को अपने साथ रखता है। पीड़िता ने बताया कि उसने पांच जनवरी को अलगीढ़ डीआईजी को प्राथर्ना पत्र दिया था। जिसमें उसने ससुरालीजनों पर जान से मारने की आशंका व्यक्त की थी। पीडिता का आरोप है कि 22 जनवरी को दो बजे जब वह खेत पर काम कर रही थी, तभी जेठ, जिठानी और पति ने लाठी, डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसका गला दबा कर मारने का भी प्रयास किया। जब चीख पुकार सुन कर लोग मौके पर पहुंचे तो उसका पति और उसके परिवार के लोग भाग गये। उसका आरोप है कि उक्त लोग उसे जिंदा जलाने की धमकी दे गये है। पीड़िता की सूचना पर थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। पति से भरण पोषण ले रही हैं। खेत में खड़ी फसल को काटने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। महिला की तहरीर पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।