Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 24 घंटे बूथों पर प्रवास करें कार्यकर्ता-रामनरेश कटारा

24 घंटे बूथों पर प्रवास करें कार्यकर्ता-रामनरेश कटारा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा उत्तर मंडल महानगर की गांव चलो अभियान के लेकर एक कार्यशाला गंगा रिसोर्ट के सामने संपन्न हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर 24 घंटे प्रवास करने के निर्देश दिए।
मुख्य वक्ता महानगर उपाध्यक्ष रामनरेश कटरा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर 24 घंटे प्रवास करना है। मोदी और योगी सरकार की चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ पर जाकर लोगों के बीच में बताना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल सिंह शंखवार व संचालन मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर ने किया।
बैठक में कार्यक्रम संयोजक केशव देव शंखवार, महानगर उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विजय सिंह, डॉ डॉ रामबहादुर शंखवार, भगवान दास शखवार, सुनील गुप्ता, अनुपम शर्मा, कैलाश बाबू ओझा, रविंद्र शर्मा डफली, सुरेंद्र राजपूत, हरिशंकर राठौर, शैलेंद्र शर्मा, रामकेश झा, संतोष बघेल, भोले शंकर बघेल, एवरन सिंह बघेल, अजय ओझा पार्षद, सुभाष राठौड़, मनोज शंखवार, अवधेश वाल्मीकि, कृष्ण वीर, कायम सिंह संखवार, निहाल सिंह कुशवाहा, योगेंद्र चौहान, रेणु देवी, राजू प्रजापति आदि मौजूद रहे।