Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मनाई जयंती

बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की मनाई जयंती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वाधान में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के.पी.सिंह ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशवाहा को भारत और बिहार का लेनिन की उपाधि से नवाजा गया। प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञान ने कहा की बिहार लेनिन ने नारा दिया था, कि सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है, कहते हुए जनता का आवाहन किया और शिक्षा के लिए प्रेरित किया। गुरुचरण गौतम, बृजेश यादव ने कहा की जगदेव प्रसाद का मानना था कि पुनर्जन्म और भाग्यवाद से ही ब्राह्मणवाद का जन्म हुआ है। यदि हम पुनर्जन्म और भाग्य बाद में विश्वास करना छोड़ दें, तो निश्चित रूप से हमारी स्थितियों में सुधार आ सकता है। डॉ प्रमोद यादव, आचार्य देवी सिंह ने कहा कि क्रांति के अग्रदूत बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने कहा रहते थे की पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जाएंगे और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे। अंतोदय जीत हमारी ही होगी, अर्थात जीवन में संघर्ष करने के बाद ही सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह कुशवाहा व अध्यक्षता राधेश्याम कुशवाहा ने की। प्रेम प्रकाश कुशवाहा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान नत्थीलाल कुशवाहा, डॉक्टर ज्ञान सिंह, अहिराम गुर्जर, शिवकुमार शाक्य, जगदीश कुशवाहा, स्नेहलता, मिजाजीलाल, रेणु कुशवाहा, गायत्री देवी, राजाबेटी, वैष्णवी, राजकुमार, नवल कुमार बघेल, अनिल कुमार सविता, रघुनाथ राजपूत, किशोर, भव्या, सुशांत आदि मौजूद रहे।