Tuesday, July 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिरोजाबाद महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा

फिरोजाबाद महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मैदान में जिला प्रशासन के निर्देशन में फिरोजाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा जा रहे है। साथ ही जलियांवाला बाग काण्ड की प्रस्तुती से देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आगाज डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल सिरसागंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। वहीं पावनी जैन ने जलियांवाला बाग काण्ड पर आधारित देश भक्ति प्रस्तुती से माध्यम से लोगों के अंदर देश भक्ति की अलख जगाई। इसके बाद युग राम राज्य का आ गया, विविधता में एकता का भारत दर्शन पर मनमोहक प्रस्तुती से सभी मनमोह लिया। वहीं दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान, मैं ना पहनूँ थारी चुनरिया, घर मेरे परदेसिया, जेडी संस्थान की छात्रा ने नृत्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर केंजरा के बच्चों ने नारी शक्ति, जलवा तेरा जलवा, डिवाइन वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने महाभारत, नारी सशक्तिकरण, एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने इसरो, रामायण, बीकेएस हाईटेक स्कूल की रंगीला तेरा ढोलना, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने वृक्ष बचाओ की शानदार प्रस्तुति, राजस्थानी लोक नृत्य, गायन, अभय, हर्ष एवं पूजा उपाध्याय की गायन प्रस्तुतियों का सभी दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी कुमार जैन ने किया।