Tuesday, July 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खारे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पानी छोड़ने की मांग की

खारे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पानी छोड़ने की मांग की

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। फरिहा क्षेत्र के पिलख्तर रजवाहा में विगत 28 सालों से किसान खारे पानी की समस्या से परेशान हैं। रजवाहा में पानी न छोड़े जाने से उनकी भूमि में पैदावार नहीं हो पा रही है। किसानों ने महापंचायत करते हुए जिला मुख्यालय पर डेरा डाला और वहां सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर पानी छुड़वाए जाने की मांग की।
बुधवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में खारे पानी की विकराल समस्या है। पिलख्तर रजवाहा में पानी छोड़े जाने से उनकी फसलों की सिंचाई अच्छे से हो सकेगी। अभी पानी न आने के कारण उनकी फसल नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिलख्तर रजवाह, अलीगढ़ डिवीवन अलीगढ़ से सम्बन्ध है जो कि जसराना विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस बम्बा से लगभग 72 गांव तथा पांच हजार हैक्टेयर भूमि की सिंचाई एवं पेयजल होती थी। हमारे क्षेत्र का पानी खारा एवं कढ़वा है जो कि कृषि योग्य, पीने योग्य नही है। फसल समय से पानी न मिलने कारण सूख जाती है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं। जिससे फसल में बहुत घाटा सहना करना पड़ता है। घाटा होने के कारण उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। इस क्षेत्र में किसान लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इस समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में विकास यादव, अशोक, धर्मवीर, अनिल कुमार, जीवाराम, जीतू यादव, हरवीर सिंह, जयपाल सिंह, विशंभर सिंह, जीतू यादव, तिलक सिंह आदि हैं।