Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » मनोरंजन के साथ सर्वांगीण विकास करती हैं प्रतियोगिताएं

मनोरंजन के साथ सर्वांगीण विकास करती हैं प्रतियोगिताएं

– महिला समिति और शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल में संपन्न हुुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
टूंडला, जन सामना संवाददाता शुक्रवार को नगर में महिला समिति और शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जिसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला शक्ति को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
महिला शक्ति द्वारा कंपनी बाग पार्क में महिलाओं की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सामान्य ज्ञान, धार्मिक और मनोरंजन से संबंधित प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभा उपाध्याय ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतियोगिताओं को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे को संस्कारवान बनाती है। इसलिए बच्चे को संस्कार देने से पहले मां को शिक्षित और सक्षम होना चाहिए। इस मौके पर रीना, माधुरी, ओमवती, सुुधा, प्रभा, सुुमन, रामवती, शशी, मंजू गौड, मनोरमा तिवारी, चमेली, सरोज, मिथलेश, प्रेमवती, माया, मनोज, निर्मला और ममता आदि मौजूद रहीं। वहीं शिवप्र्रसाद पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक शिवप्रसाद की स्मृति में वाद-विवाद, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता वृंदावन लाल गुप्ता और संजीव शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगोली में जतिन वर्मा, आदित्य दुबे और आसिफ प्रथम स्थान पर रहे। मेंहदी में तान्या प्रथम, छाया द्वितीय और शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद युद्ध नहहीं होने के पक्ष में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधिका लक्ष्मी शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।