Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामियां लुटेरा गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामियां लुटेरा गिरफ्तार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मुठभेड़ में पुलिस ने दस हजार के इनामियां शातिर लुटेरे चुहिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष मक्खनपुर शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ जेवडा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आप रक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी और घेराबंदी करते हुए आरोपी अनुराग उर्फ चुहिया पुत्र पूरन सिंह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम जेवडा थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास आदि के छह मुकदमे पंजीकृत हैं।