Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय खिताबी भारत कुमार-भारत कुमारी ऐतिहासिक कुश्ती दंगल 3 को

अन्तर्राष्ट्रीय खिताबी भारत कुमार-भारत कुमारी ऐतिहासिक कुश्ती दंगल 3 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 106 वें महोत्सव में दंगल के बाद एक और दंगल पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का खिताबी महिला एवं पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता 3 सितम्बर को सायं 6 बजे से विराट मेला अखाडे में आयोजित होगी और हाथरस की धरती से देश के लिये भारत कुमार पहलवान व भारत कुमारी पहलवान का खिताब भारतीय कुश्ती संघ के मानकों के अनुसार दिया जायेगा और पहली बार गद्दे पर कुश्ती दंगल महिला व पुरूष पहलवानों का आयोजित होगा। पाॅइंट के आधार पर हार जीत का फैसला होगा तथा ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक भी दंगल में आ रही हैं।
उक्त जानकारी आज पूर्व विधायक एवं अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान राजवीर सिंह पहलवान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद राजेश दिवाकर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान व दंगल संयोजक भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा ने देते हुए बताया कि 106 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में उ.प्र. में पहली बार भारत कुमार एवं भारत कुमारी का चयन ‘श्री राजवीर सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान वेलफेयर सोसाइटी’ के अन्तर्गत एक दिवसीय खिताबी महिला एवं पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता 3 सितम्बर को सायं 6 बजे से समस्त भारत के 80 किलो ग्राम वजन से ऊपर से पहलवान अपने दाव पेंचों से कई राउण्ड कुश्ती लडने के बाद जीतकर भारत कुमार 2017 बनेगा। यह गौरव देवछठ मेले के भारतीय कुश्ती के इतिहास में दर्ज होगा। इसी प्रकार भारत कुमारी के लिये 45 किलो ग्राम वजन से ऊपर की महिला भाग ले सकती हैं और जो भारत कुमारी बनेगी वह भारतीय कुश्ती के इतिहास में प्रथम भारत कुमारी बनने का गौरव देवछठ के मेला में प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि महिला वर्ग के लिये उ.प्र. से 4 महिलाओं की स्वीकृति आ चुकी है। इसी क्रम में दिल्ली से 3, हरियाणा से 3 और पंजाब से 1 कुश्ती संघ से स्वीकृति आ चुकी है। पुरूष वर्ग में उ.प्र. से 2, हरियाणा से 4, दिल्ली से 4, महाराष्ट्र से 1 तथा पंजाब से 1 स्वीकृति आ चुकी है। शेष सभी प्रदेशों के कुश्ती संघ को सूचना दी जा चुकी है। सायं 5 बजे से 6 बजे तक सभी पुरूष वर्ग में कुश्ती स्थल मेला उनके वजन लिया जायेगा और वजन के बाद 6 बजे कुश्ती दंगल शुरू होगा। पूरे देश के 12 राज्यों से पहलवान भाग लेंगे।
पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय एवं ओलम्पियन रैफरी की सूची में स्वीकृति ज्ञान सिंह (अर्जुन पुरूष्कार विजेता), ओलम्पियन कुलदीप सिंह (मुख्य कोच महिला भारतीय कुश्ती संघ), जबर सिंह (अन्तर्राष्ट्रीय रैफरी), कुश्ती जज ध्यान चन्द्र पुरूष्कार विजेता, राजकुमार सिंह एवं प्रताप सिंह आदि एक से एक बडे दल भारत कुमार व भारत कुमारी कुश्ती प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिये स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में देखने वाले दर्शकों के लिये, महिला एवं पुरूषों के लिये कुछ पास दिये जायेंगे तथा मीडिया के भी बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पहलवान ने जनता से यह भी अपील की है कि इस कुश्ती दंगल में 10 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरूष पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे इसलिये अनुशासन में रहकर कुश्ती का आनन्द उठायें।
राजवीर सिंह पहलवान ने बताया कि हाथरस में पहली बार पूरी प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय गद्दे पर अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान, रैफरी द्वारा सम्पन्न करायी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता के साथ असली होगी तथा जनपद के जितने भी पुराने अखाडों के उस्ताद, खलीफा हैं उनका देवेन्द्र शर्मा दंगल संयोजक अखाडे पर सम्मान किया जायेगा।
दंगल संयोजक देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी पहलवानों के रूकने आदि की सभी सुविधाओं की व्यवस्था वीर भवन, बसंतबाग में की गई है। दंगल समिति के सभी सदस्य वहां उपस्थित रहेंगे। समिति के सदस्य बहुत परिश्रम में प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय दंगल में रियो ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक भी आ रही हैं। दंगल में मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत संगठन मंत्री भवानी सिंह होंगे तथा उद्घाटन सांसद राजेश दिवाकर करेंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान आचार्य महेन्द्र सिंह, देवचन्द्र गौड, दिलीप पोद्दार, धीरेन्द्र सिंह चैहान, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, मोरमुकुट गुप्ता, रामू माहेश्वरी, रूपेश उपाध्याय, सतेन्द्र पाल सिंह सोनू, राजेन्द्र खण्डेलवाल, राकेश शर्मा अनाडी, अशोक गोला, धीरज जैन, यतेन्द्र वाष्र्णेय, गौरवकांत शर्मा, सुनील पंडित, अंकित बंसल, अंकित गौड, श्रीनिवास शर्मा, भीकम्बर सिंह चैहान, मानवेन्द्र सिंह कोल्ड वाले, नीरज कोल्ड वाले, श्याम प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, कन्हैयालाल शर्मा, नीरेश सिंह, रिंकू शर्मा, सत्यवीर पहलवान, जगदीश पायलट आदि मौजूद थे।