Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनप्रतिनिधियों ने अमरजीत सिंह जनसेवक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जनप्रतिनिधियों ने अमरजीत सिंह जनसेवक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अदमापुर; फतेहपुर: संवाददाता। पूर्व विधायक तथा पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होते ही वह सदा सदा के लिए अमर हो गए। वह इस संसार में में ना होते हुए भी सदा याद किए जाएंगे। उनके व्यक्तित्व कृतित्व और मिलन का तरीका हमेशा सबको याद रहेगा। आल्हा की गूंज सबको उनकी याद दिलाती रहेगी। जनप्रतिनिधियों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जेष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि दी जिसके बाद एक महान नेता सदा सदा के लिए पंचतत्व में सदा सदा के लिए विलीन हो गया।
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवक का पार्थिव शरीर एक लंबे काफिले के साथ कानपुर शहर के पांडव नगर स्थित उनके आवास से उनके पैतृक गांव अदमापुर लंबे काफिले के साथ जब तक सूरज चांद रहेगा अमरजीत सिंह जन सेवक तेरा नाम रहेगा के नारे के साथ पार्थिव शरीर पहुचा।
गांव में काफिले के साथ पार्थिव शरीर घूमने के बाद गांव के समीप उनके विद्यालय संदीपनी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचा पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह तथा विधायक कृष्णा पासवान एवं राज्य मंत्री सिकंदरा कानपुर देहात के विधायक अजीत सिंह पाल आदि लोगों ने पार्थिव शरीर में भाजपा का झंडा रखकर फूल माला अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई पूर्व विधायक करण सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयाल पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम के अलावा नीरज तिवारी सत्यम अग्रवाल आलोक कुमार गौड़ जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह नगर पालिका परिषद बिंदकी के पूर्व अध्यक्ष मन्नालाल सोनकर सपा नेता पंकज यादव मोना ओमर अशोक तपस्वी सपा नेता रामबरन वर्मा के अलावा भाजपा के बैजनाथ वर्मा राहुल पटेल ऋतिक विश्वकर्मा रामशरण सिंह जन सेवक के बेहद करीबी उपेंद्र सिंह गौतम आदि तमाम लोगों ने भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के जेष्ठ पुत्र आशीष सिंह ने जन सेवक के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिया जिसके चलते जनसेवक का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया बताते चले कि उनके दो पुत्र आशीष सिंह व अमित सिंह है पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जन सेवक की अंतिम विदाई में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही इस मौके पर उप जिलाधिकारी अनिल यादव सीओ सुशील कुमार द्विवेदी नायब तहसीलदार रवि कुमार आदि मौजूद रहे