Sunday, September 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्षा और आदित्य यादव का मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनित

वर्षा और आदित्य यादव का मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनित

फिरोजाबाद: संवाददाता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब आगरा के तत्वाधान में आयोजित मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद फिरोजाबाद की प्रतिभाओं ने जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के साथ एम ङी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में प्रतिभाग किया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण की प्रतियोगिता जनपद स्तर पर जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में सात दिसम्बर को आइडियल पब्लिक स्कूल सिरसागंज में सम्पन्न हुई थी। जिसमें जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के 199 मॉडलों में से सर्वश्रेष्ठ 16 मॉडलों को चयनित मण्डल स्तर के लिए किया गया था। इन मॉडलों के साथ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के समक्ष प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन आर एन गौतम, केपी तिवारी, चेतन आदि ने किया। जनपद की एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की छात्रा की वर्षा के ऑटोमैटिक ड्रिप स्टैण्ड एवं डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के आदित्य यादव की नदियों के लिए रिफाइनिंग यंत्र का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के लिए किया गया। दोनों प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, आगरा की ओर से क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी डॉ देवेन्द्र शाह, डॉ विवेक सुदर्शन, डॉ निखिल जैन, नेहा अग्रवाल, अनुराग दुबे एवं समस्त अतिथियों द्वारा 2000 रुपये के चेक, प्रमाण पत्र, मेडल प्रदान किए गए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। दोनों विद्यार्थी 11 मई 2024 को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।