Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईद-उल-अजहा पर्व धूमधाम से संपन्न

ईद-उल-अजहा पर्व धूमधाम से संपन्न

2017.09.03. 02 ssp newsघाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। क्षेत्र में ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह ईद गाह में मौलाना पर तारिक रजा ने लगभग 10000 नमाजियों को नमाज अदा करवाई इसी तरह कस्बे की करियाना मस्जिद खनिया मस्जिद जुम्मा मस्जिद इस्लामिया मस्जिद पुरवा मस्जिद के अलावा नौरंगा जहांगीराबाद रेउना बरीपाल पतारा सहित दर्जनों मस्जिदों में बकरी ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन व भाईचारा कायम रखने की दुआएं मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर कुर्बानी के पर्व की बधाईयां दी। इसके बाद नगर क्षेत्र में कुर्बानी वह पार्टी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा मेहमानों ने दूध सिवई किमामी सिवई दही बड़े आदि लजीज व्यंजनों का लुफ्त लिया और पर्व की बधाई दी। ईदगाह के बाहर कांग्रेस के पूर्व सांसद राजा रामपाल, नंदराम सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, इस्लाम कुरेशी, तनवीर मंसूरी, इंजीनियर सत्य प्रकाश पुरी, सपा नेता विजय सचान सहित तमाम लोगों ने कैंप लगाकर बकरीद पर्व की बधाइयां दी।