Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंचेगे भाजपाई

युवा चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच पहुंचेगे भाजपाई

फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर भाजयुमों द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया जायेगा। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजयुमों कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पूरे देश में लगभग दो लाख, प्रदेश में पैंतीस हजार और ब्रज क्षेत्र में सात हजार युवा चौपालो का आयोजन किया जायेगा। फिरोजाबाद महानगर में नौ मंडल हैं। जिसमें 180 चौपाल लगाई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भाजपा संगठन द्वारा चौपाल लगाई जाएंगी। हर मंडल में 20 चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेंगी। युवाओं को किसान कल्याण योजना, एक जिला एक मेडीकल कॉलेज, एक जिला एक प्रोडक्ट, मिशन रोजगार, हर घर बिजली सहित अन्य योजनाओं के संबंध में बताएंगे। इस दौरान राजेश, हिमांशु, गौरव, दीपक, अभिषेक, मयंक, राहुल, देश दीपक, आकाश, सुमित, रोहित, अतुल, बंटी, संकेत, राजुल, सौरव आदि मौजूद रहे।