Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटों से दुखी बाप ने लगाई नहर में छलांग

बेटों से दुखी बाप ने लगाई नहर में छलांग

शिकोहाबादः संवाददाता। बेटों से दुखी होकर एक बाप ने रविवार को नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वृद्ध को नहर में डूबने से बचा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को अपने साथ थाना लाई। यहां पुलिस ने वृद्ध के पुत्रों को बुलाया और उन्हें डांट कर पिता को अच्छी तरह से रखने के लिए कहा। उसके बाद वृद्ध अपने घर चले गये।
जिस औलाद के लिए इंसान तमाम मन्नतें मांगता है। ईश्वर से प्राथना करता है। औलाद हो जाने पर उसे सीने से लगाये रखता है। कहीं उसे जुकाम होता है तो मां-बाप उसकी हिफाजत और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास लेकर भागते हैं। कहीं उनके कलेजे के टुकड़े को कोई दुख न हो। लेकिन वही औलाद बड़े होकर माँ बाप को नहर में कूदकर आत्महत्या को मजबूर करती है। ऐसा ही एक मामला रविवार को स्टेशन रोड स्थित निचली गंगा नहर में देखने को मिला। एक वृद्ध नहर में कूद गया। उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे नहर में कूदते देखा तो दौड़ कर कुछ लोगों ने पानी से बाहर निकाल लिया और उसकी जान बच गई। वृद्ध द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वृद्ध को अपने साथ लेकर थाना आई। यहां उसने बताया कि वह मूलरूप से असरावली नसीरपुर का रहने वाला है, हाल में यादव कॉलोनी में रहता है। उसने गार्ड की नौकरी की और अब रिटायर होकर घर रह रहा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वृद्ध भारत सिंह ने बताया कि उसे दोनों बेटा परेशान करते हैं। उन्होंने घर से निकाल दिया था, इससे उसने नहर में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन भगवान को मंजूर नहीं हुआ।