Sunday, June 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शक्ति केंद्रो पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

शक्ति केंद्रो पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

फिरोजाबाद: संवाददाता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात का यह 110 वां एपिसोड है।
मन की बात कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में हर ओर नमो ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। विधानसभा फिरोजाबाद बूथ संख्या 17 पर मन की बात जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी और लाभार्थियों से सम्पर्क किया। मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम समाज में नवीन चेतना के साथ देश की सामूहिक शक्ति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है। विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है, जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं। यह सबके लिए एक सीख है और इतिहास में पहली बार हुआ है। जब जनता द्वारा चुना हुआ एक प्रतिनिधि जो एक ऊंचे पद पर रहने के बावजूद जनता से सीधे तरीके से संवाद करता है। सामाजिक विषयों चाहे वह असमानता हो, सामाजिक द्वंद हो या फिर समाज में चल रहे कोई भी नए विषय हो उस पर प्रधानमंत्री जी ने प्रकाश डालने का प्रयास किया। वहीं भाजपा उत्तर मंडल महानगर के शक्ति केंद्र मानव दयाल के बूथ संख्या 313 पर यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना।
इस दौरान लोकसभा विस्तारक मंगलेश पांडे, मंडल अध्यक्ष लायक सिंह शंखवार, महामंत्री गेंदालाल राठौर, रामकेश झा, संतोष बघेल, अजय झा, अतुल, अजय कुमार, लवकुश, गिरीश झा, नागेंद्र शर्मा, योगेश चंदेल आदि मौजूद रहे।