Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाणक्य फाउडेंशन ने पौधे किये रोपित

चाणक्य फाउडेंशन ने पौधे किये रोपित

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चाणक्य फाउडेंशन एवं जनकल्याण समिति के द्वारा ग्राम चन्द्रवार में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चाणक्य फाउडेशन के सचिव डा. अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम चन्द्रवाड़ में वृक्षरोपण कार्यक्रम में 40 पौधे रोपित किये गये। चाणक्य फाउडेंशन के सचिव ने बताया कि आमला,नीबू, अशोक और गुलमौहर के पौधे लगाये गये है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राण वायु प्रदान करते है। जिससे हमारे शरीर में खून संचरण भी आक्सीजन के द्वारा होता है। पूर्व सभासद पूनम शर्मा और नीतेश अग्रवाल ने भी वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान अमोल वशिष्ठ, राहुल जैन, प्रवीण शर्मा, वीनेश दीक्षित, विकास तौमर, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, सचिन जैन, भोला कटारा, नितिन जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।