Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 598 जोड़ों का सामूहिक विवाह पुलिस लाइन मैदान में हुआ सम्पन्न

598 जोड़ों का सामूहिक विवाह पुलिस लाइन मैदान में हुआ सम्पन्न

कानपुर देहात। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर प्रज्ञा शंकर ने अवगत कराया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद कानपुर देहात में 28 फरवरी 2024 को कुल 598 (सामान्य वर्ग के 08, अनुसूचित जाति के 475, अन्य पिछड़ा वर्ग के 106, अल्पसंख्यक वर्ग के 09) जोड़ों का सामूहिक विवाह पुलिस लाइन मैदान में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में भानु प्रताप वर्मा राज्य मंत्री भारत सरकार, प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूनम संखवार विधायक रसूलाबाद, नीरज रानी अध्यक्ष जिला पंचायत, मनोज शुक्ला, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया एवं उपहार स्वरूप सामग्री भेंट की गयी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व वर-वधू के परिजन आदि उपस्थित रहे।