Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व यूपी प्रभारी अजय राज के आह्वान पर शनिवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार, पेपर लीक करवा कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदेश में कई दिल दहलाने वाली घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार झूठी वाह वाही लूट रही है। रामपुर के सिलाइवारा गांव में पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की मांग कर रहे, लोगों पर पुलिस ने गोलियां चलवा दीं, जिसमें कक्षा 10 के छात्र की मौत हो गई। ऐसी घटनाएं प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मनोज भटेले, संत कुमार, राम शंकर राजौरिया, खजांची दिवाकर, मान सिंह दिवाकर, आरिफ खान, सोमी यादव आदि शामिल रहे।