Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिनेश शर्मा ने यमुना शुद्ध होने तक अन्न ना गृहण करने का किया प्रण

दिनेश शर्मा ने यमुना शुद्ध होने तक अन्न ना गृहण करने का किया प्रण

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई लड़ रहे दिनेश शर्मा ने अब यमुना शुद्धिकरण के लिए बीड़ा उठाया है। दिनेश शर्मा ने ऐलान किया है कि जब तक यमुना की धार शुद्ध रूप से अविरल प्रवाह में नहीं आती वह अन्न गृहण नहीं करेंगे। दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए न्यायालय में हिन्दू पक्षकार हैं। इससे पहले उन्होंने प्रण किया था कि वह पैरों में खड़ाऊँ नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे। अब उन्होंने यमुना शुद्ध होने का तक अन्न गृहण नहीं करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह प्रण यमुना शुद्धीकरण के लिए बुलाई गई संत एवं यमुना भक्तों की महापंचायत में लिया। विश्राम घाट पर जमुना महारानी के शुद्धिकरण के लिए महापंचायत हुई। महापंचायत में अनेकों संत, महात्मा और यमुना भक्त मौजूद रहे। यमुना भक्तों के दशकों पुरानी पीड़ा रही है। वह यमुना में जल का अविरल और शुद्ध प्रवाह चाहते हैं। इसके लिए दशकों से विभिन्नरूपों में लडाई लड़ी जाती रही है। यमुना भक्त काफिले में दिल्ली तक कूंच भी कर चुके हैं और व्यक्तिगत सत्याग्रह जैसे आंदोलनात्मक कदम भी उठाते रहे हैं। सरकार भी लाखों करोड़ों रुपये की योजनाओं को मूतिरूप देती रही है बावजूद इसके यमुना का जल समय के साथ साफ होने की बजाय और गंदा होता गया है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि यमुना लगभग जलचर विहीन होने जा रहा है। यमुना में अब न कछुआ ही मिलते हैं और नहीं मछलियां ही। इससे यमुना भक्तों की पीड़ा लगातार बढ़ रही है। एक बार फिर यमुना के लिए आंदोलन की पटकथा लिखी जा रही है। यमुना भक्त लगातार बैठक कर रहे हैं और आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर परम यमुना भक्त ब्रज संत रमेश बाबा और अन्य सभी यमुना भक्तों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने एक स्वर से कहा कि जमुना महारानी के लिए यमुना के सहारे एक नाला बनना चाहिए और बीच यमुना जी की खुदाई होनी चाहिए। जिससे निर्मल पानी एक तरफ और गंदा पानी एक तरफ होता जाएगा।
इस मौके पर बरसाना वाले संत रमेश बाबा, गोकुल वाले संत पंकज बाबा, राधा रमन, अनिल सिंह, राजेश पाठक नरेश ठाकुर, पंकज चतुर्वेदी ललित चतुर्वेदी, गंगा रानी, बबीता सिंह, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।