Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट कर बचाई महिला की जान

महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने ब्लड डोनेट कर बचाई महिला की जान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को चार यूनिट ब्लड की आवश्यता थी। जब महिला शक्ति की पदाधिकारियों को इस की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड डोनेट कर महिला की मद्द की।
महिला शक्ति की यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में ं एक महिला को चार यूनिट खून की आवश्यकता पड़ने की जानकारी जैसे ही मुझे मिली। मैंने इसकी जानकारी अपने ग्रुप की सदस्यों को दी। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचाई। संस्था की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि महिला शक्ति की सदस्य प्रीती अग्रवाल एवं सौम्या चौहान के पुत्र गौरांग चौहान, अजय, दीपक ने महिला को रक्त दान कर मद्द की। इस दौरान कोषाअध्यक्ष रीना गर्ग, पूनम गुप्ता आदि आदि मौजूद रहे।