Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिवालयों में किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिवालयों में किया जलाभिषेक

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और जन कल्याण की कामना की। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव व पुरोहित पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि भोर से ही गंगा तट पर हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारों व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से घाट गुंजायमान रहे।
हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया। बाद पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की।