Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खोजबीन के बावजूद नहीं मिल सका नहर में डूबा व्यक्ति

खोजबीन के बावजूद नहीं मिल सका नहर में डूबा व्यक्ति

बिंदकी/फतेहपुर। एक दिन बीत गया किंतु नहर में डूबे हुए व्यक्ति का कोई भी पता नहीं चल सका। हलांकि पुलिस लगातार स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नहर में जाल डालकर व्यक्ति की खोजबीन में जुटी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के मेंऊना गांव में गुरुवार को देर शाम लगभग 6 बजे नहर किनारे बैठा युवक ज्ञान सिंह पुत्र मन्ना सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे ढूंढने का भरसक प्रयास किया किंतु जब सफलता हासिल न हो सका तो पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर सरकंडी चौकी इंचार्ज सरनाम सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन देर रात करते रहे लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह पुनः पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानिय गोताखोरों के माध्यम से जाल डलवा कर युवक की खोजबीन शुरू किया, यहां तक उसकी खोजबीन 10 किलोमीटर से अधिक दूर ललौली थाना क्षेत्र के थवईश्वर धाम तक किया गया लेकिन युवक का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। युवक के नहर में डूब जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। -Reporeter.