Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबादः संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय नारखी में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं आत्मरक्षा के बचाव के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बालिकाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया। उन्होंने बालिकाओं को पढ़ लिखकर देश व समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। दीपमाला यादव ने मिशन शक्ति की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बालिकाओं को उनके अधिकार, लैंगिक समानता, साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर के में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बीएसए आशीष पांडे सभी को वोट का महत्व बताया। डीएम ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कस्तूरबा विद्यालय में जिन छात्राओं का आज जन्मदिन था। उनका केक कटवा कर जन्मदिन मनाया गया। वहीं सभी छात्राओं को चॉकलेट वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन कल्पना राजोरिया ने किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह, विद्यालय वार्डन मंजू, मिशन शक्ति नोडल रीमा यादव, जया शर्मा, स्काउट गाइड कैप्टन विनीता चौधरी, रेनू यादव, शिखा सिंह, ताजवर फातिमा, मधु लता, अर्चना, पंकज, अनुराधा, विनीता, लता शर्मा, सीमा, ज्योति, सरिता, रितु आदि मौजूद रही।