Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवालयों में गूजे हर-हर महादेव के जयकारे

शिवालयों में गूजे हर-हर महादेव के जयकारे

फिरोजाबाद/शिकोहाबादः संवाददाता। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भक्तों ने अपने आरार्ध्य देव भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक पूजा अर्चना की। देर शाम शिवालयों में भव्य फूल बंगला सजाया गया। जिसको देखने देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ रही।
महाशिवरात्रि पर्व पर घर-घर में भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की गई। वहीं शिवभक्तों न प्रातः स्नान कर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। महिलाऐं एवं युवतियां ने शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का दूध से अभिषेक कर, बेलपत्री, धतूरा, बेर आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। देर शाम शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अद्भूत श्रंगार एवं फूल बंगला सजाया गया। जिससे देखने के लिए देर रात्रि तक भक्तों की भीड़ रही। शाम को आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित साती मंदिर पर काबड़ चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ रही। भक्तों लाइन में लगकर अपनी-अपनी काबड़ चढ़ाई। वहीं शिकोहाबाद के शिव मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। समिति के पदाधिकारियों ने भी शिवालयों में खूब सजावट की। भक्तों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त कीं। टुइयां वाले मंदिर पर शाम को फूल बंगला और 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। वहीं नगर के चौमुखी महादेव मंदिर, पथवारी महादेव मंदिर, टुइयां वाले मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के साथ सजावट की गई। मंदिरों पर भगवान भोले नाथ का प्रसाद भी वितरित किया गया।