Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत में सस्ता और गारंटी का मिलता है न्याय-जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत में सस्ता और गारंटी का मिलता है न्याय-जिला जज

फिरोजाबादः संवाददाता। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के प्रांगण में किया गया। जिसमें एक दिन के अंदर दो लाख 22 हजार, 973 वादों का निस्तारण कर कुल 132125609 रू. का अर्थदण्ड के रूप में बसूल किया।
इस अवसर पर जिला जज हरवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में माध्यम से लोगों को संस्था और गारंटी न्याय मिलता है। इसलिए लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले सुलझाने आते हैं। साथ ही कहा कि अब अपराध अधिक हो रहे हैं, जबकि एक मुकदमे को समाप्त होने में कई वर्ष तक लग जाते हैं। ऐसे में हम सभी को जागरूक नागरिक बनना होगा। जागरूक होकर हम अपराधों को कम करेंगे। अपराध कम होंगे, तो न्यायालय में अधिक मामले नहीं होंगे और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि जब हर छोटे बड़े मामले कोर्ट में आएंगे, तो उनके निपटारे में अधिक समय लगेगा। कभी’कभी न्यायालय में मुकदमे का डिसीजन नहीं हो पाता और वादी या प्रतिवादी की मृत्यु हो जाती है। इसलिए आपसी सामंजस्य से मिल जुलकर काम करने चाहिए। मतभेद होने पर अपना रास्ता अलग बनाएं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है। थोड़ा सा गुस्सा आने पर लोग गलत रास्ते पर चल पड़ते हैं। ऐसा करने से वह जीवन पर्यंत कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं। शनिवार को बैंक, आरटीओ, आनलाइन चालान, पारिवारिक मुकदमों सहित दो लाख 22 हजार, 973 वादों का निस्तारण कर कुल 132125609 रू. का अर्थदण्ड के रूप में बसूल किया गया।