Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

भाजपा ने जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ महानगर द्वारा रविवार को चंद्रवार गेट स्थित शिव पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने जन संघ से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों का शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कि आज जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले वृद्वजनों को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के रूप में सम्मान किया जा रहा है। लगभग 100 से अधिक वृद्ध कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के एल अरोड़, रामसेवक मामा, प्रदीप बस्लास, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुनील शर्मा, राजेंद्र बाहरे, संदीप गुप्ता, रमेश चंद्र एडवोकेट, मुकेश गुप्ता, प्रेमदास शास्त्री, ओमप्रकाश, भगवान सिंह झा, रमेश चंद्र, किशन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर गुप्ता विधानसभा संयोजक ने किया।