Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली पंचकल्याणक महोत्सव की घटयात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली पंचकल्याणक महोत्सव की घटयात्रा

फिरोजाबाद। सोमवार को पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा से पार्श्वनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव का घटयात्रा के साथ विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसमे सैंकड़ों श्रद्धांलुओं ने धर्म लाभ लिया। घटयात्रा का शुभारम्भ डॉ बीना जैन, डॉ मनीष जैन, डॉ शिखा जैन ने हरी झंडी दिखा कर किया। घटयात्रा तीस फुटा, सुहागनगर चौराहा, गणेश नगर होते हुए महोत्सव स्थल पर संपन्न हुई। घटयात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज श्रीजी के आने का संकेत देते हुए चल रहा था। उसके पीछे बेंड बाजों की मधुर ध्वनि पर 108 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए इन्द्राणी का स्वरुप धारण कर चल रही थी। उसके पीछे बालक तीर्थंकर पार्श्व के माता-पिता बने चंद्र प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ रथ पर बैठे चल रहें थे और सबसे पीछे गुरुदेव सुरत्न सागर, गुरुदेव विवेक सागर तथा गुरुदेव एकत्व सागर अपने संघ के श्रीजी के स्वर्ण रथ के साथ पथ बिहार कर रहें थे। गुरुदेव के साथ सैकड़ो महिला, पुरुष श्रद्धालु नाचते गाते चल रहें थे। घटयात्रा के महोत्सव स्थल पहुंचने के पश्चात् दिल्ली से पधारे शास्त्री सतीश जैन ने मन्त्रोंचच्चारण द्वारा अंकित जैन, अखिल जैन, संतोष जैन, नेहा जैन एवं पल्ल्वी जैन ने ध्वजा रोहण किया। तत्पश्चात इंद्र स्वरुप धारण किये सुबोध जैन ने श्रीजी को अपने सिर पर रख कर बेंड बाजों के साथ पांडाल में बने पाण्डुक शिला पर विराजमान किया। पंचकल्याणक महोत्सव में बालक तीर्थंकर की माता के गर्भ कल्याणक की पूर्व रूप की क्रियाओं को संपन्न कराया गया। शाम को महाआरती के पश्चात् गुरु भक्ति में अनेकों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।