Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा में सभी वर्गों का होता है सम्मानः लोधी

भाजपा में सभी वर्गों का होता है सम्मानः लोधी

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा होली गेट मंडल में मंडल सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी रहे। घनश्याम लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखती है। मोदी सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजना चलाई जा रही हैं। जिनका लाभ लें और अबकी बार पार्टी को 400 पार सांसद दिलाने का काम करें। महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक गोला ने कहा के सरकार द्वारा 18 प्रकार के कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रशांत यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब मजदूर किसान सभी की पार्टी है और सभी का ख्याल रखती है। हम सबको मिलकर मोदी के भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में उनके हाथ मजबूत करने हैं और हेमा मालिनी को इस बार 10 लाख वोटो से जिताकर संसद में भेजना है। सम्मेलन में महामंत्री राजू यादव, पिछड़ा मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक गोला, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, मंडलअध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद राजेंद्र पटेल, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री नेत्रपाल चौधरी, अश्वनी सैनी, उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सैनी ने भी विचार रखे। महामंत्री प्रशांत यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. संतोष रजोरिया, लक्ष्मण पाल, मंत्री कृष्णा यादव, प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, विशाल यादव एवं मण्डल के सभी कार्यकारणी समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।