Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश में 80 और देश में 400 सीटें जीतने का करेंगी कामः उदय प्रताप सिंह

भाजपा प्रदेश में 80 और देश में 400 सीटें जीतने का करेंगी कामः उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर भाजपा की संयुक्त बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह ने जनपद व महानगर के सभी मण्डल अध्यक्ष और भाजपा कॉल सेंटर में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अस्सी और देश में चार सौ सीट जीतने का काम करेगी। संगठन के अभियानों को सही गति से लाभार्थी संपर्क अभियान, झुग्गी झोपड़ी में संपर्क, संकल्प पत्र सुझाव पेटिका अभियान, नमोएप पर जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ तक पांच रुपये से दो हजार रुपए तक माइक्रो डोनेशन चलाया जाना है। सभी पदाधिकारियों को इस अभियान को बीस मार्च तक चलाकर समय से पूरा करना है। बैठक में जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, अवधेश पाठक, आकाश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विनोद पाल सिंह विन्नू, पूरन निषाद, अजीत राजपूत, पंकज राजपूत, यशपाल यादव, केशव गुप्ता, अतुल शुक्ला, अरविंद राघव, अमलेश राजपूत, जिला व महानगर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।