Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न

भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न

सासनी। समाज के गरीब शोषित एवं असहाय लोगों को समय पर कानूनी एवं प्रशासनिक न्याय दिलाना ही भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। ज्यादातर ऐसे लोगों को निर्धनता और शोषण के शिकार होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाता या फिर उन्हें न्याय के लिए काफी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कभी-कभी तो उनकी उम्र भी छोटी पड़ जाती है। भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन ऐसे लोगों को समय पर न्याय दिलाने का काम करता है। यह विचार रूदायन पल्टन मार्ग स्थित पुरानी कचहरी के सामने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के केन्द्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने सभा की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। रविवार की शाम आयोजित कार्रक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय किसान संघ की महिला जिला प्रमुख माधवी देवी व मंचासीन विशिष्ट अतिथि वह फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं मां भारती के छवि चित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं मल्यार्पण कर किया। समस्त कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि एवं पत्रकार वीरेन्द्र जैन नारद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने मुख्यातिथि ने कहा नारी शक्ति महान है। वह किसी भी तरह अबला नहीं है। उन्होंने वादा किया अगर कोई महिला कहीं भी शोषण का शिकार है, और उसे कानूनी एवं प्रशासनिक न्याय की आवश्यकता है तो ये संगठन हमेशा उनके साथ कदम से कदम मिलाकर एक कदम न्याय की ओर बढ़ाने के लिए सदैव तैयार है। कार्यक्रम में सूरज श्रीवास्तव, शमीम खान, प्रेमलता, चंद्रकांता, अंजली भारती, सुषमा, डौली, दानवीर सिंह, अनिल यादव, पारस त्रिवेदी, लोकेश शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनील यादव, अनुज गुप्ता, परशुराम कौशिक, योगेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष धु्रव शर्मा, युवा समाजसेवी आशुतोश पाठक, संगठन के प्रदेश सलाहकार सुनील शर्मा, आदित्य कुमार, मुबारक खान सहित विभिन्न मंडलों एवं जनपदों से आए फाऊंडेशन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संगठन द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्रक्रम के बाद सभी को सहभोज दिया गया।