Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव शोभायात्रा के अध्यक्ष बने राजू सिंह

चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव शोभायात्रा के अध्यक्ष बने राजू सिंह

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की बैठक मिजाजी लाल कुशवाहा की अध्यक्षता में कुशवाहा बगीची दुर्गा नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राजू सिंह कुशवाहा प्रवक्ता को अध्यक्ष, बबलू कुशवाहा एडवोकेट को महामंत्री, लाखनसिंह कुशवाहा को शोभा यात्रा प्रभारी, नीरज कुशवाहा (नीटू) को कोषाध्यक्ष, प्रेमप्रकाश कुशवाहा को संरक्षक सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में राकेश कुशवाहा (बाबा), त्रिलोकचंद्र कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, देवेश कुशवाहा, डॉक्टर आकाश कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, भूपेश प्रताप सिंह शाक्य पूर्व प्रधान, रवीश कुमार शाक्य प्रधान, मनोज कुमार के साथ अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक कुशवाहा ने किया।