Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत प्यार में धोखा खाने से किया विषपान

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत प्यार में धोखा खाने से किया विषपान

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह भी अचेत हो गये, जिनको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी सौपली के 25 वर्षीय पुत्र राजू ने परिजनो से कहासुनी होने पर नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गया, अचेत पुत्र को उसकी मां परिजनों की सहायता से उपचार के लिए जिला असपताल लेकर आयी। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के लालपुर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रूकसार नामक युवती ने प्यार में धोखा खाने से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन बीमारी के चलते दवा का सेवन से बीमार होने की बात कह रही थी। वही अस्पताल में आये एक युवक उस से फोन गायब करने की बात कहकर निकल गया। लोगो में चर्चा भी कि युवक प्यार में धोखा दे रहा है। जिससे वह नाराज होकर उक्त कदम उठाया।