Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मशाल जलाकर प्रदर्शन किया। जिसमें आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को केंद्र सरकार के दबाव में नोटिस देने का विरोध किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल और तख्तियां लेकर आयकर विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाये।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी असंवैधानिक तरीके से चुनाव के दौरान प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के खाते सीज कर रही है तथा आयकर विभाग पर दबाव डालकर कांग्रेस पार्टी द्वारा क्राउड फंडिंग से जुटाए रकम के लिए 823 करोड रुपए का नोटिस भेजा है। इस लिहाज से आकलन करें, तो बीते सात वर्षों में भाजपा पर 4600 करोड़ रुपए से अधिक जुर्माना होना चाहिए। आयकर विभाग भाजपा पर मेहरबानी करते हुए उसके दबाव में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेज रहा है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा लोकतंत्र को नष्ट करने का व संविधान को कमजोर करने का कार्य कर रही है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। जिस प्रकार से आयकर विभाग द्वारा पिछले वर्षों के रिटर्न में विसंगतियों के लिए 1823 करोड रुपए का नया नोटिस कांग्रेस पार्टी को दिया है इसमें ब्याज व जुर्माना दोनों शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान संत कुमार, यश दुबे, मानसिंह दिवाकर, अनिल जाटव, खजांची दिवाकर, दीपेश, राहुल, नीरज आदि मौजूद रहे।