Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संस्कार भारती ने होली मिलन समारोह आयोजित किया

संस्कार भारती ने होली मिलन समारोह आयोजित किया

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वाधान में होली मिलन एवं सत्र 2024-25 नवीन सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के सीबी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के ब्रजप्रांत मंत्री शिवकांत पलिया, प्रांतीय संरक्षक शैलश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, प्रभारी रमेश चंद्र बंसल, जिला प्रमुख उद्देश्य तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का शुभारम संस्था के ध्येय गीत से हुआ। इस अवसर पर जलोपुरा फाग मंडली के कलाकारों द्वारा होली के फाग प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सदस्यों ने पुष्पों की वर्षा कर होली खेली। ब्रजप्रांत मंत्री शिवकांत पलिया ने नवीन सत्र हेतु संस्था के वरिष्ठ सदस्य दयाशंकर गुप्ता को संस्था का अध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल स्मार्ट टॉक ने किया।
इस दौरान रवींद्र बंसल, अशोक अग्रवाल, कृष्णमुरारी अग्रवाल, विकास बंसल, अजय गुप्ता, संजीव जैन विक्की, अजय झिंदल, अशोक शर्मा, कुमुद, मयंक सारस्वत, नीतेश अग्रवाल जैन, अनुग्रह गोपाल आदि मौजूद रहे।