Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली मिलन व सम्मान समारोह में चौहान गुट ने फूलों की होली खेली

होली मिलन व सम्मान समारोह में चौहान गुट ने फूलों की होली खेली

रायबरेली। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आल इंडिया उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट का होली मिलन व सम्मान समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में हजारों व्यापारी बंधुओ ने आज सुपर मार्केट मे एक दूसरे के गले मिलते हुए जमकर फूलों की होली खेली। इस बीच विभिन्न संगठनों से राजेश सिंह, ऋतुराज सिंह, विजय मिश्रा, प्रदीप तिवारी, राम नारायन अग्रवाल, रमेश भुंदल, राजू रस्तोगी, डा रमाजीत सरदार मनमीत सिंह सहित 21 व्यापारियों ने चौहान गुट का दामन थामा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिव योगी उमेश चौतन्य जी महाराज का 51 किलो की माला व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा परमपिता महाकाल से मिला सौभाग्य है जो राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व्यापारी की रोजी-रोटी व उनके हक की लड़ाई लड़ने के साथ लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के साथ उन्हे मोक्ष दिलाने का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने चौहान गुट की उपलब्धियां गिनाई, वही वसूली करने वाले व्यापार मंडलों पर जमकर बरसे, कहा कि हमारा व्यापार मंडल वसूली नहीं व्यापारियों के हित में कार्य करता है, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने डीएम के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 20 मई को होने वाले सांसद चुनाव 2024 मे व्यापारियों से निर्भीक होकर अपने मत के प्रयोग करने की अपील की, प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा ने हर व्यापारी की समस्या को त्वरित निदान करने का आश्वासन दिया। वहीं जिला अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने सभी व्यापारियों को रमजान की शुभकामनाएं दी, कहा चौहान गुट 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान आल्हा गायन के बीच विभिन्न पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए दूर दराज ब्लॉको से पहुंचे पदाधिकारीयों ने एक दूसरे से गले मिलकर फूलों की होली खेली। लगभग 151 व्यापारी, पत्रकार, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। व्यापारी बंधुओ के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने भी जमकर हिस्सा लिया और फूलों की होली खेली। इस मौके पर संगठन मंत्री राजेश सिंह, आशीष पाठक, नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, एसके सोनी, अमित फ़ौजी, मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, वसीम खान, नीलेश कुमार, ठेकेदार नीलेश चौहान, अरबिंद युवा अध्यक्ष, सूची अध्यक्ष, महामंत्री, चंदन सोनी, सचिव भोला शुक्ला, राजेश सोनी, सन्ने भाई, जीशान आलम,पूनम तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, गुड्डन श्रीवास्तव, गायक शबाब अली मौजूद रहे।