Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत में बोले चौधरी जयंत, रटौल के आम व गुड़ की तरह मीठे हैं बागपत के लोग

बागपत में बोले चौधरी जयंत, रटौल के आम व गुड़ की तरह मीठे हैं बागपत के लोग

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजित विजय शंखनाद रैली में राष्ट्रीय लोकदल चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बागपत के लोग, रटौल के आम और गुड़ की तरह मीठे हैं। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करने पर यह बड़ी बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित विजय शंखनाद रैली में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बागपत के लोग रटौल के आम और गुड़ की तरह मीठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह लोगों के हित को लेकर फैसला लेते थे, वैसे ही वह भी उनके फैसलों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि यह साझा मंच और साझा लड़ाई है। भाजपा और रालोद देश के हित के लिए एक हुए है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मजबूती देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नैतिकता और ईमानदारी की बाते करना आसान है, लेकिन उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है।
चौधरी जयंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं। मतदाता का धर्म उसके प्रत्याशी की नीति के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ है। प्रदेश में चौधरी चरण सिंह नीति के अनुसार लघु और कुटीर उद्योगों का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक लघु उद्योग गांवों में चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव के बाद रटौल आने का न्योता भी दिया। रैली में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, राज्यमंत्री केपी मलिक, जसवंत सैनी, कपिल अग्रवाल, विधायक डॉ अजय कुमार, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री।