Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने शहर किया पैदल भ्रमण

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने शहर किया पैदल भ्रमण

मथुराः संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने अलविदा जुमा के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृश्टिगत डीग गेट सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर जायजा लिया। सभ्रांत व्यक्तियों से मुलाकात कर विभिन्न सुझावों पर चर्चा की। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की। मथुरा ऐसा जनपद हैं, जहां पर सभी धर्मों के लोग मिल जूलकर सभी पर्व मनाते हैं और दुनियाभर में शांति का संदेश देते हैं।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जुमा की आखरी नमाज शांति पूर्वक संपन्न हुई। नामाजियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी नामाजियों ने अपने अपने गंतव्य स्थान पर ही नामाज पढ़ी है। पुलिस एवं प्रशासन सभी पर्वों को शांति, सौहार्द एवं प्रेम के साथ संपन्न कराने हेतु कटिबद्ध है। शाही ईदगाह मस्जिद पर सकुशल अलविदा जुमे की नमाज पढी गई।