Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज सम्पन्न हुई। वहीं एसएसपी सौरभ दीक्षित सुबह से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाएं रखे रहे।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसडीएम कीर्ति राज, सीओ सिटी हिमांशु गौरव के संग रसूलपुर से लेकर नालबंद चौराहे तक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने नालबंद पुलिस चौकी से शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी। उन्होंने सभ्रांत नागरिको से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। किसी भी तरह की समस्या होने पर डायल 112, चौकी, थाने में संपर्क करें। आपकी समस्याओं को सुनकर तुरंत निदान किया जाएगा। किसी भी अफवाह पर ध्यान दें। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद रही। जुमा अलविदा की नमाज शहर की प्रमुख जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, आगा साहब मस्जिद, मेवा फरोशान मस्जिद सहित शहर व देहात मस्जिदों में अमन चैन प्यार मोहब्बत के साथ संपन्न हुई। वहीं करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।