Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा तीसरी बार विजय रथ जीत की ओर अग्रसरः उदय प्रताप सिंह

भाजपा तीसरी बार विजय रथ जीत की ओर अग्रसरः उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। यादव समाज की एक बैठक भानु प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में गॉव इटाहरी में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा की विचारधारा और मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जसराना विधानसभा क्षेत्र के गॉव इटाहरी के सैकड़ों यादव समाज के लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए।
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप ने गॉव इटाहरी में शालू यादव, मोनू यादव, बॉबी यादव के नेतृत्व में यादव समाज के लोगों को भाजपा में शामिल होने पर पार्टी की पट्टिका पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में यादव समाज और सपा के नेता बूथ स्तर के सैकड़ों सदस्यों ने मोदी सरकार की नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं और भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। मोदी सरकार ने बीते 10 वर्षों में अपनी नीतियों के केंद्र में गरीबों व किसानों को रखा है। किसानों को समय पर किसान सम्मान निधि व आधुनिक हाइवे का निर्माण, बिजली की उपलब्धता व मजबूत कानून व्यवस्था, भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश की सभी सीटें भाजपा को देकर इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर जनता को पूर्ण भरोसा है। जिसकी वजह से तीसरी बार विजय रथ जीत की ओर अग्रसर है। बैठक का संचालन जसराना विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सावन झा ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता प्रतिदिन भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान अरविंद राघव, मोहित यादव, गोपाल कृष्ण सिंह, सुनील सिंह, प्रभज्जन जैन, मनोज जैन, उमाशंकर लोधी, मोनू यादव, चेतन यादव, वीरेन्द्र यादव पूर्व प्रधान, ओमकार सिंह यादव, महताब सिंह यादव, डॉ श्रीचन्द्र यादव, संजय यादव, गोपी सिंह, कोमल सिंह, रामब्रेश यादव, सुभाष यादव, रविन्द्र सिंह, आलोक यादव, मनोज यादव, टीकम सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव फोजी, राकेश यादव, वीरेश यादव, वीरेंद्र सिंह, लोकेंद्र यादव, विष्णु दयाल यादव, कृपाल सिंह यादव, प्रमोद यादव, गोपी यादव, राजपाल सिंह, रधुवीर सिंह, राहुल यादव, जयवीर सिंह यादव, दिनेश यादव राजपाल यादव, प्रवेश कुमार यादव, उपेन्द्र यादव, नीटू यादव, उदयवीर सिंह, अमरीश यादव, जयहिंद शास्त्री सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।