Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संघ की शाखा निर्माणशालाः धर्मेद्र जी

संघ की शाखा निर्माणशालाः धर्मेद्र जी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के तत्वाधान में शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवक बड़े ही अनुशासित ढंग में पूरे मैदान में जोश व उल्लास के साथ नजर आए।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नित्य प्रतिदिन शाखा के दौरान सीखे गए शारीरिक कार्यक्रमों को बड़ा ही रोमांचिक एवं साहसिक प्रदर्शन किया। इस अवसर पद विन्यास, दंड, नियुद्ध, दंड नियुद्ध, समता, सामूहिक समता, घोष, खेल आदि का प्रदर्शन स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। सामूहिक योग स्थिति सभी स्वयंसेवक बंधु एक साथ योग निद्रा में एक-एक स्टेप कम से कदम मिलाकर करते हुए लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। योग क्रिया भी दो प्रकार से कराई गई। सर्वप्रथम अंकों के आधार पर और उसके पश्चात एक आज्ञा पर सभी स्वयंसेवक बहुत ही सुंदर तरीके से सहभागिता कर रहे थे। वहीं समता में सामूहिक एकजुटता देखते ही बन रही थी। सभी के हाथ-पाव एक साथ एक ही दिशा में नजर आए। दंड नियुद्ध की कला निश्चित ही साहसिक कला है, स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हमला करने की पुरातन कला का बड़ा ही रोमांचित प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत के प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि यह भूमि हमारी माता है एवं पुण्य भूमि है। इसकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने भगत सिंह द्वारा कारागार में लिखे गए पत्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के युवाओं को मुक्तकंठ से वंदे मातरम बोलने का आव्हान किया। भारत यूं ही भारत नहीं है, इसके लिए बलिदानियों ने बलिदान दिया है और मुनियों ने तपस्या की है। यहां देवताओं ने भी अवतार लिया है। भारत की हर व्यवस्था को भंग करने का कार्य विधर्मियों द्वारा किया गया। संस्कृति को कुचलने का कुचक्र रचा गया, लेकिन भारत अपने स्वायत्त को बचा पाया। आज भारत में विदेशी आकार द्वारकाधीश के दर्शन की अभिलाषा रखते हैं, अयोध्या के दर्शन करना चाहता है, भगवा वस्त्र धारण किए व्यक्ति का सम्मान करते है। यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि आज हिंदू चिरनिद्रा से जाग गया है। संघ की शाखा एक निर्माण शाला है, जो स्वसेवकों को व्यसन मुक्त रहने की शिक्षा देती है, अपने पुरातन परंपरा को जीवंत रखने की शिक्षा देती है। शाखा राष्ट्र साधना है। यहां मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयंसेवकों को मजबूत किया जाता है। शाखा नेतृत्व की क्षमता प्रदान करती है। हिंदुत्व का भाग जाग्रत करना संघ की शाखा का कार्य है। इस अवसर पर मंचासीन अधिकारियों में कार्यक्रम अध्यक्ष नबाब सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक प्रेम प्रकाश, मुख्य अतिथि डा मुकेश चौधरी प्रोफेसर सीएल जैन महाविद्यालय, मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी एवं महानगर संघचालक प्रदीप जी रहे। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह ब्रजेश, महानगर कार्यवाह गौरव, महानगर प्रचार प्रमुख ललित मोहन सक्सैना आदि उपस्थित रहे।