Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूथ अध्यक्षों के दम पर लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा: रजनी तिवारी

बूथ अध्यक्षों के दम पर लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा: रजनी तिवारी

फिरोजाबाद। भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मंगलवार को बैनीवाल गार्डन पर हुआ। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा बूथ अध्यक्ष के दम पर ही चुनाव जीतेगी। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ​कहा कि निष्ठावान व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा को हर चुनाव में जीत मिली है। उनके दम पर ही वह हर बूथ पर कमल खिलाने का काम करेंगे। जब हमारा प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ था। तब भी भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन, मन और धन से चुनाव की तैया​​रियों में लगा हुआ था। आज जब प्रत्याशी उनके सामने है, वह तब भी मेहनत कर रहा है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देख अब हर कोई आश्वस्त हो गया है कि जनता हर बूथ पर कमल का फूल खिलाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में ये सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ता फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट चुके हैं। सम्मेलन को प्रत्याशी विश्वदीप सिंह, विधायक प्रेमपाल धनगर, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, वृंदावन लाल गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डा. अमित गुप्ता, देवेंद्र बैनीवाल, शिवशंकर शर्मा, नीलम दिवाकर, सतीश बघेल, जगन सेठ, योगेश उपाध्याय, जितेंद्र पाल सिटी, संजय परमार, तरुण शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।