Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राम के बिना सनातन संस्कृति की कल्पना असंभवः गोपाल कृष्ण

राम के बिना सनातन संस्कृति की कल्पना असंभवः गोपाल कृष्ण

सासनी। राम राष्ट्र जीवन के हृदय और प्राण हैं, राम के बिना भारतीय सनातन संस्कृति की कल्पना असंभव है। उक्त उद्गार गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने कस्बा स्थित दयानंद बाल मंदिर में आयोजित राम महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राम के चरित्र को जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद प्रवीण खंडेलवाल व अमित भार्गव ने भगवान श्री राम तथा भारत माता के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलन रामनिवास शर्मा बाबूजी ने किया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने इस बार के श्रीराम महोत्सव को सफल और ऐतिहासिक राम महोत्सव को बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम लगभग 500 वर्ष के बाद अयोध्या में पधारे हैं। इसलिए समस्त देशवासियों के लिए यह महोत्सव और भी महत्वपूर्ण है। इस मौके विद्या भूषण गर्ग जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, मोहित शर्मा जिला संयोजक बजरंग दल, सत्यवीर सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, जगदीश प्रसाद शर्मा, भूपेंद्र कुमार शर्मा, नीरज वार्ष्णेय, जय प्रकाश पाठक, संजय श्रोती, योगेश वार्ष्णेय, अनिल दीक्षित (सेट्टी), अर्पित गर्ग, जयपाल कुशवाहा, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।