Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने फिरोजाबाद क्लब में व्यापारी को किया संबोधित

उ.प्र. सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने फिरोजाबाद क्लब में व्यापारी को किया संबोधित

फिरोजाबाद। लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में फिरोजाबाद क्लब में भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक शैलेन्द्र गुप्ता शालू के संयोजन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न व्यापार मंडलों तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने व्यापारी वर्ग के सुगम व सुरक्षित व्यापार के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की। जिसके फलस्वरूप आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को न केवल मजबूती मिली है, बल्कि वह निरंतर तेज गति से आगे भी बढ़ रही है। प्रदेश में व्यापार के प्रति अनुकूल माहौल हैं। आज व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हमारी सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने हेतु नई नीतियाँ बनाई हैं। विगत दस वर्षों में मोदी सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कदम उठाए हैं। फिरोजाबाद का व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ खड़ा है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले चुका है। लोकसभा फिरोजाबाद का समस्त व्यापारी वर्ग देश के विकास को नई गति देने हेतु कमल खिलाने को तैयार है। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, प्रमुख उधोगपति प्रदीप गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, व्यापारी नेता बीएस गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, नरेन्द्र शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी बबिता चौहान, नानक चंद्र अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, मुकेश गुप्ता मामा, अनिल गर्ग, रीतेश अग्रवाल, उमाशंकर मिश्रा, रामनरेश कटारा, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, अश्वनी गुप्ता, रामशंकर रावत, प्रशांत माहेश्वरी, पवन गुप्ता, विनोद गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, अमीना गुप्ता, शंकर लालवानी, पंकज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राजप्रकाश गुप्ता, राजू वर्मा, पंकज जैन के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहें। व्यापारी सम्मेलन का संचालन अमित गुप्ता ने किया।