Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएम के आगमन पर पुलिस ने जनता के साथ पार्टी पदाधिकारियों से बदसलूकी

सीएम के आगमन पर पुलिस ने जनता के साथ पार्टी पदाधिकारियों से बदसलूकी

⇒भाजपा जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को भी नहीं बख्शा पुलिस ने
⇒जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार ने परिचय बताया तो इंस्पेटर बोले जो भी चले जाओ यहां से
पंकज कुमार सिंह-
कानपुर। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहाँ के कैलाश भवन सभागार में कानपुर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कानपुर के विकास से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने लगभग 850 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भोजन कक्ष में जा रहे थे, तब सभी विधायक, सांसद आदि अंदर चले गये। वहीं भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी जो मुख्यमंत्री के पीछे जा रहे थे उनको बेरिकेडिंग के पास खड़े गोविंद नगर थाने के इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने अंदर जाने से रोक दिया। तभी भाजपा के जिलामंत्री संजय कटियार, सह मीडिया प्रमुख अमित मल्होत्रा, युवामोर्चा नेता शिववीर सिंह भी वहाँ पहुँच गये। जिलामंत्री संजय कटियार ने इंस्पेक्टर गोविंद नगर से मानवेंद्र सिंह का परिचय बताया और कहा कि वे क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं इनको अंदर जाने दीजिये किन्तु उन्होंने साफ मना किया और कहा जो भी हो अन्दर नहीं जा सकते और जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार से अभद्र ढंग से इंस्पेक्टर नोकझोंक करने लगे और साफ-साफ कहने लगे हम अंदर नही जाने देंगे। तब झगड़ा बढ़ते देखकर मानवेंद्र सिंह ने संजय कटियार और अन्य लोगों को रोका और हेलिपैड की तरफ चले गये किन्तु वहां भी पुलिस ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को अंदर जाने से रोक दिया। मानवेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष (उत्तर) सुरेंद्र मैथानी दोनों लोग संजय कटियार, अमित मल्होत्रा को साथ लेकर स्थल से बाहर निकल गये। संजय कटियार ने बताया कि गोविन्द नगर इंस्पेक्टर का व्यवहार बिल्कुल अशोभनीय था। इसकी शिकायत सीएम से करेंगे।