Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टश्न ए डांस का आयोजन

टश्न ए डांस का आयोजन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ शिविर में टश्न ए डांस का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कासगंज के चेयरमैन रूपकिशोर कुशवाहा ने किया। दीप प्रज्वलन वीरबहादुर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामू कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि कुंवरवाल सिंह कुशवाहा, नत्थूसिंह कुशवाहा, डा. गजेन्द्र राजावत, गीतमसिंह कुशवाहा, दिनेश राजावत, राजकुमार कुशवाहा बीडीसी, ऋषि कुमार कुशवाहा, नेमसिंह कुशवाहा थे। कार्यक्रम संयोजक सनी कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, लटूरीसिंह कुशवाहा, ताराचन्द कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, दिनेशचन्द कुशवाहा ने अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।
चेयरमैन रूपकिशोर कुशवाहा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अगर इन होनहार बच्चों को कुशल मार्गदर्शन मिल जाये तो निश्चित ही ये हमारे समाज का नाम रोशन करेंगे। निर्णायक मंडल में यू.डी., अजय, सनम थे। कार्यक्रम के प्रथम विजेता अमन, द्वितीय आकाश कुशवाहा, तृतीय निर्मल कुशवाहा तथा बैस्ट परफार्मेन्स पुरस्कार कु. वैष्णवी कुशवाहा व गु्रप डांस में कु. सुकन्या कुशवाहा, जयललिता, भूमिका ने धूम मचाई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने की। इस अवसर पर सुखदेव सिंह कुशवाहा, यतेन्द्र आर्य, विजयपाल सिंह, नीरज कुशवाहा, रजनी, खुशी, प्रगति, तासू, भानू, वैष्णवी, जतिन, धारा, विशाल, अमन, आकाश, अखिलेश, हिमांशु, नवीन, डेविड, निर्मल, नितिन, पूनम, विशाल आदि उपस्थित थे। संचालन थाानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट) ने किया।