Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भ्रष्ट अफसर जायेंगे जेल-प्रभारी मंत्री तिवारी

भ्रष्ट अफसर जायेंगे जेल-प्रभारी मंत्री तिवारी

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आज जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गैस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी के साथ मंच पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पूर्व विधायक डा. रामसिंह, ब्रजेन्द्र सिंह व पूर्व सांसद डा. बंगालीसिंह, एसडीएम सदर अमिताभ यादव, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर अपनी समस्याओं के बारे में पूछा। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिले को कम बारिश होने के कारण सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की तथा नहर व बम्बों में पानी छोडे जाने की बात कही। कुछ कार्यकर्ताओं ने देहातों में कम बिजली आने की शिकायत की तथा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की भी शिकायत प्रभारी मंत्री से की इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता की शिकायत पर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी सूरत में नही बक्शा जायेगा। भ्रष्ट अधिकारियों की जगह जेल में होगी। कार्यकर्ता के सम्मान की पूरी रक्षा की जायेगी, अधिकारी अपनी मानसिकता बदले अब सपा की तरह नहीं चलेगा, सरकार भाजपा की है सपा सरकार ने लोक सेवा आयोग में भी घोटाला हुआ तथा लोहिया आवास बनाने में भी भेदभाव किया गया, केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों मिलकर 12 लाख प्रधान मंत्री आवास बनाये जा रहे हैं। आने वाले 2019 के चुनाव में प्रदेश भाजपा 80 में से 80 सीटे जीतकर आयेगी। संचालन जिला महामंत्री डा. एसपीएस चैहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रूपेश उपाध्याय जिला प्रभारी, हेमेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर, सुरेश प्रताप गांधी पूर्व विधायक, देवदत्त वर्मा, देवचन्द्र गौड, आचार्य महेन्द्र सिंह, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, राकेश कुशवाहा, रामकुमार वर्मा, धीरेन्द्र चैहान, गौरव आर्य, ब्रजेश चैहान, डा. राजीव सिंह, संजय सक्सैना, मीरा माहेश्वरी, संतोष पाथरे, रमेश चन्द्र आर्य, मा. सत्यपाल सिंह, चै. तेजवीर सिंह, सत्यप्रकाश जब्बो कोडी, प्रमोद सेंगर, टरमेश सेंगर, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, शिशुपाल सिंह पुण्ढीर, राजकुमार शर्मा, धर्मेश सेंगर, प्रभात पचैरी, राकेश शर्मा अनाडी, सुमित शर्मा, यादराम सिंह, रामवीर भैयाजी, कप्तान सिंह ठैंनुआ, विक्रम जादौन, सुभाष चैधरी, गीता गौड, महेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, विजय भारत कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।